Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

हेलंग की घटना को लेकर गरुड़ में ऊबाल,उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन


बागेश्वर गरुड़ । जोशीमठ प्रखंड के हेलंग गांव में घास ला रही महिलाओं के साथ बदसलूकी की घटना को लेकर गरुड़ बागेश्वर के सामाजिक कार्यकर्ताओं व विभिन्न संगठनों के लोगों ने गहरा रोष प्रकट किया है। लोगों ने इस मामले में मुख्यमंत्री से घटना की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और जल विद्युत परियोजना बनाने वाली कंपनी के कार्यों की जांच की मांग की है। उपजिलाधिकारी गरुड़ के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में समाज सेवी व गाँधीवादी सदानन्द मिश्रा कांग्रेस के भुवन पाठक ने कहा है कि हेलंग गांव में हुई घटना महिलाओं के आंदोलन व उनकी शहादत और कुर्बानियों के बदौलत बने इस राज्य में देखना बहुत शर्मनाक व दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा उत्तराखंड के राजकीय पर्व हरेला के अवसर पर न सिर्फ हरियाली नष्ट की गई बल्कि उस हरियाली के रक्षकों पोषकों के साथ बदसलूकी की गई। उन्हें गिरफ्तार किया गया और उनका चालान किया गया। इन लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा कंपनी के साथ मिलकर वन अधिकार कानून 2006, वन पंचायत नियमावली 2012, वन संरक्षण अधिनियम 1980 का खुला उल्लंघन किया गया है।

क्षेत्र के अनेक सामाजिक व राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने आज उपजिलाधिकारी कार्यालय गरुड़ में बहुत देर तक खूब नारेबाजी कर इस घटना के विरोध में सरकार व प्रशासन के खिलाफ उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे को ज्ञापन दिया ।

ज्ञापन देने वालों मे कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण आर्या रणजीत दास अर्जुन राणा पत्रकार कुन्दन सिंह राणा और सुंदर सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Advertisement