March 22, 2026

जॉर्जिया एंड्रियानी की नीले बालो में नया लुक कर देगा आपको अचंभित

कटरीना कैफ की भाभी बनेंगी इलियाना डिक्रूज?
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने हाल ही में अपना 39वां जन्मदिन मनाया। कटरीना कैफ के बर्थडे पर वो अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ मालदीव में एन्जॉय करती नजर आईं। वायरल फोटोज में कटरीना कैफ के साथ उनके पति व अभिनेता विकी कौशल, देवर सनी कौशल, दोस्त मिनी माथुर, भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल, आनंद तिवारी और एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज नजर आ रहे हैं। इन फोटोज के सामने आने से खबरों का बाजार गर्म हो गया है कि इलियाना डिक्रूज, कटरीना कैफ की भाभी बन सकती हैं।
सोशल मीडिया पर कटरीना के भाई सेबेस्टियन और इलियाना की तस्वीरों के वायरल होने के साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे के साथ बीते 6 महीने से रिलेशनशिप में हैं। बता दें कि कटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल, यूके के मॉडल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सेबेस्टियन और इलियाना न सिर्फ एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं, बल्कि बीते कुछ वक्त से कटरीना के बांद्रा वाले पुराने घर में साथ वक्त बिता रहे हैं। ऐसे में इन तस्वीरों के सामने आने से एक बार फिर खबरों का बाजार गर्म हो गया है, हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बारे में भी कुछ भी कहना मुश्किल है।
याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले तक इलियाना डिक्रूज, फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन को डेट कर रहे थी। दोनों कई बार एक साथ नजर आए थे, वहीं दोनों एक दूसरे को लेकर काफी सीरियस भी थे, लेकिन दोनों का ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ा और ब्रेकअप हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रेकअप के बाद इलियाना काफी टूट गई थीं और उन्हें थैरेपी की भी जरूरत पड़ी थी। गौरतलब है कि इलियाना अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में रहती हैं।
कटरीना कैफ का नाम बॉलीवुड की ए लिस्टर एक्ट्रेसेस में शुमार होता है। कटरीना के खाते में कई हिट फिल्में हैं। कटरीना की जोड़ी को दर्शक ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ खूब पसंद करते हैं। बात कटरीना की अपकमिंग फिल्मों की करें तो वो जल्दी ही ‘मैरी क्रिसमस’, ‘फोन भूत’, ‘जी ले जरा’ और सलमान खान के साथ ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगी। टाइगर 3 के लिए दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है।
००

अगले 6 महीने में 6 गाने रिलीज करेंगे हिमेश रेशमिया
हिमेश रेशमिया बॉलीवुड में रॉकस्टार माने जाते हैं। वह दो दशकों से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। अपने संगीत और गानों से उन्होंने अपना अलग फैनबेस बनाया है। अपने बीस साल के करियर में उन्होंने प्रशंसकों को कई यादगार रोमांटिक गाने दिए। इस दौरान हिमेश ने अपना म्यूजिक लेबल हिमेश रेशमिया मेलोडीज भी शुरू किया। इसके ऐल्बम्स का हिमेश के प्रंशसकों को इंतजार रहता है। 23 जुलाई को हिमेश का जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने एक खास घोषणा की है।
अपने जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए हिमेश ने बताया कि वह अगले छह महीनों में छह गाने रिलीज करेंगे। इस बारे में बाकी डीटेल्स की घोषणा वह जल्द करेंगे। उन्होंने अपने पिछले ऐल्बम आपका सुरूर की सफलता के लिए प्रशंसकों का धन्यवाद भी दिया। अब तक इस ऐल्बम के चार गाने रिलीज हुए हैं। हिमेश इसका अगला गाना भी जल्द लाएंगे। उन्होंने बताया कि इस ऐल्बम को यूट्यूब पर अब तक 150 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।
हिमेश ने बताया कि पिछले एक साल में उनके म्यूजिक ऐल्बम हिमेश रेशमिया मेलोडीज ने 67 ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं। इन गानों को यूट्यूब पर करीब 300 करोड़ व्यूज मिले हैं। हिमेश के हालिया गाने अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन से हैं। हिमेश के इन गानों को इरशाद कामिल ने लिखा है। फिल्म के गाने डन कर दो, कंगन रूबी और तेरे साथ हूं मैं यूट्यूब पर जारी हो चुके हैं। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।
हिमेश टीवी का भी चर्चित चेहरा हैं। वह कई लोकप्रिय म्यूजिक रिएलिटी शो में जज के तौर पर दिखाई दे चुके हैं। हिमेश ने अपने करियर की शुरुआत 1998 में की थी। 2003 में तेरे नाम से उन्हें लोकप्रियता मिली। आशिक बनाया, झलक दिखला जा, नाम है तेरा, तेरा सुरूर जैसे गानों से हिमेश ने 2000 के दशक पर राज किया। आपका सुरूर, कर्ज, द एक्सपोज जैसी फिल्मों में हिमेश ने अभिनय पर भी प्रयोग किया।

ठंडे बस्ते में नहीं गई शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म बेधडक़, अगले साल शुरू होगी शूटिंग
करण जौहर नए चेहरों को मौका देने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इसी साल अपनी फिल्म बेधडक़ का ऐलान किया था। इस फिल्म से अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर डेब्यू करने वाली हैं। हाल में ऐसी खबरें आई थीं कि इस फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। अब मेकर्स ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट पर काम बंद नहीं किया गया है। इसकी शूटिंग अगले साल शुरू होगी।
मेकर्स ने इस संबंध में एक आधिकारिक बयान जारी किया है। फिलहाल फिल्म के कलाकार स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं और फिल्म के लिए वर्कशॉप कर रहे हैं। समीक्षक रमेश बाला ने ट्विटर पर फिल्म के प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के उलट बेधडक़ की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी। करण और धर्मा प्रोडक्शंस इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं।
कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि करण की इस फिल्म को अनिश्तिकाल के लिए टाल दिया गया है। ऐसी चर्चा चली थी कि करण अपने किसी अन्य प्रोजेक्ट में शनाया को लॉन्च कर सकते हैं। खैर अब इन तमाम कयासों पर विराम लग गया है। इससे पहले भी करण की फिल्म दोस्ताना 2 के पोस्टपोन होने की खबरें आई थीं। उनकी एक और बड़े बजट की फिल्म तख्त के प्रोजेक्ट को लेकर भी ऐसी ही जानकारी सामने आई थी।
शनाया के अलावा करण जिन दो नए चेहरों को मौका देंगे, उनमें एक हैं लक्ष्य लालवानी और दूसरे हैं गुरफतेह पीरजादा। फिल्म की कहानी शहरी लव ट्राएंगल पर आधारित होगी। इसका मतलब है कि फिल्म में शनाया, गुरफतेह और लक्ष्य रोमांस का छौंक लगाएंगे। इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने फिल्ममेकर शशांक खेतान करेंगे। अभी इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है। इस फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा।
फिल्मों में डेब्यू करने से पहले शनाया जाह्नवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल की सहायक निर्देशक की भूमिका में काम कर चुकी हैं। इससे पहले वह अपनी मां महीप कपूर की नेटफ्लिक्स सीरीज फेबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में स्पेशल अपीयरेंस में नजर आ चुकी हैं। शनाया के पिता संजय ने कहा था कि उनकी बेटी शनाया बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू करने के लिए बिल्कुल तैयार है, केवल उन्हें एक अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश है।
करण को बॉलीवुड की लॉन्चिंग मशीन कहा जाता है। स्टूडेंट ऑफ द ईयर में उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और आलिया भट्ट यानी एकसाथ तीन नए चेहरों को लॉन्च किया। उन्होंने अनन्या पांडे, तारा और जाह्नवी कपूर को भी बॉलीवुड में ब्रेक दिया।
००

अब जल्द ही तन्मय सेन गुप्ता की गुजराती फिल्म में नजऱ आएगी इंद्राणी तालुकदार
‘मजनूगिरी’, ‘इज्जत’, ‘देवेन मिसिर’ ‘खंडाला नाइट्स’ और ‘एन एसिड अटैक केस’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी शोख चंचल हसीन अदाकारा इंद्राणी तालुकदार अब बहुत जल्द ही तन्मय सेन गुप्ता की गुजराती फिल्म में अश्मित पटेल के साथ नजऱ आएगी। दादासाहेब फाल्के पुरस्कार और हाल ही में सिनेमा आजतक अवार्ड समारोह में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिलने के बाद से इंद्राणी तालुकदार बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई है।
असम के गोवाहाटी की मूल निवासी इंद्राणी ने वकालत में डिग्री हासिल की है तथा दिल्ली और मुम्बई में उच्च शिक्षा प्राप्त की। बचपन से फिल्मों के प्रति दीवानगी थी, अभिनय का जुनून आगे बढ़ा और अपने दोस्तों के साथ उन्हेंने अभिनय क्षेत्र में आने के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया जिसमें वह सलेक्ट हो गयी। अपनी शिक्षा पूर्ण कर अभिनय जगत में पैर रखा फिर पीछे मुडक़र कभी नहीं देखा। छोटे पैमाने की फिल्मों पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हुए, वह विभिन्न भाषाओं की क्षेत्रीय फिल्मों में काम करती हैं।
अब तक उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, असमिया, मगही और भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है। 2018 में रिलीज़ हुई भोजपुरी फिल्म ‘देवेन मिसिर’ में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी।इंद्राणी की सबसे चर्चित फिल्म ‘लतीफ’ थी जिसमें उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अभिनय किया था। यह फिल्म वर्ष 2015 में रिलीज़ हुई थी और समीक्षकों द्वारा सराही गई थी। इनकी फि़ल्म ‘एन एसिड अटैक केस’ बारह फि़ल्म फेस्टिवल अवार्ड से सम्मानित हो चुकी है।अभिनय के अलावा इंद्राणी धार्मिक प्रवृत्ति की है।
वह योगा, ध्यान, नृत्य के साथ साथ जन सेवा करना अपना धर्म समझती हैं। इनका कहना है कि लोगों की सहायता करने की कोई उम्र नहीं होती यह कार्य हमेशा करते रहना चाहिए। जहाँ लगे वहाँ दूसरों की सहायता के लिए कदम बढ़ाओ। इंद्राणी स्वयं महिलाओं और बच्चों की सहायता के लिए आगे रहती हैं। गुजऱे ज़माने की अभिनेत्री शर्मिला टैगोर को अपना आदर्श मानने वाली अभिनेत्री इंद्राणी तालुकदार को ‘ब्लैक’ फि़ल्म में रानी मुखर्जी जैसी भूमिका करना पसंद है। रेखा, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा की अदाकारी भी उन्हें अच्छी लगती है।


जॉर्जिया एंड्रियानी की नीले बालो में नया लुक कर देगा आपको अचंभित
जॉर्जिया एंड्रियानी ने हमेशा अपनी उपस्थिति से हमें चकित कर दिया है। चाहे उन्होंने सेक्सी बिकिनी पहनी हो या बॉडी कॉन ड्रेस, यह खूबसूरती की मलिका हमेशा उनके सभी चाहने वालो को अभिनेत्री के पीछे दीवाना कर देती है। अभिनेत्री का यह नया लुक हम सभी को बहुत ही अचंबित कर रहा है, अभिनेत्री को पहचनाना हो जायेगा मुश्किल
एक बार फिर, जॉर्जिया ने अपने सार्टोरियल विकल्पों के कुछ अलग किया है। जॉर्जिया एंड्रियानी की यह खूबसूरत फूलदार पोशाक आपकी गर्मी की अलमारी में रहकर आपकी पोषक को शानदार बना देगा
जॉर्जिया खुद की हॉट बॉम्बशेल तस्वीरें साझा की। नीली साटन बिकनी ब्रा में यह नई आकर्षक उपस्थिति जिसमें एक गहरी वी नेकलाइन और टाई-अप विवरण और एक लंबी हाई-स्लिट फ्लोरल स्कर्ट थी जो उसके लंबे टोंड पैरों को फ्लॉन्ट कर रही थी। अभिनेत्री अपने दर्शकों को चकाचौंध कर देती है, अभिनेत्री ने नाटकीय रूप से उपस्थिति को पूरा किया। लंबी पलकें, नीली आईलाइनर, चमक की महक के साथ अभिनेत्री ने ग्लॉसी लिप ग्लॉस लगाया और अपने मेकअप को बेसिक रखा। उनके नीले रंग की एड़ी पहनकर अपने लुक को पूरा किया लेकिन अभिनेत्री का सबसे आकर्षक रूप उनके नीले रंग के बाल है, जोजो अभिनेत्री पे बहुत हे ज़्यादा खूबसूरत लग रहे है और वाकई में बहुत खूबसूरत लग रहे है और हमको अभिनेत्री को यह लुक में पेहचानन बहुत मुश्किल हो रहा है।
उनकी खूबसूरत तस्वीरों को देखकर, प्रशंसकों ने आग और दिल के इमोटिकॉन्स बरसाना शुरू कर दिए, जिस पर एक यूजर ने लिखा, खूबसूरत लुक, रिफ्रेशिंग! जिस पर दूसरे ने लिखा, आप कैटरीना की तरह दिख रही हो।
काम के मोर्चे पर, जॉर्जिया एंड्रियानी को हाल ही में शहनाज़ गिल के भाई, शहबाज़ बादशाह के साथ लिटिल स्टार गाने में देखा गया था। अभिनेत्री इस साल श्रेयस तलपड़े अभिनीत ‘वेलकम टू बजरंगपुर’ से बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री एक संगीत वीडियो में भी दिखाई देंगी, जिसकी बारीकियों का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।