Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

वैदिक विधि विधान से गंगा में विसर्जित की गयी डीजीपी अशोक कुमार की माता की अस्थियां


हरिद्वार। राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की माता की अस्थियां पूर्ण विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गंगा में विसर्जित की गयी। गत दिनों डीजीपी अशोक कुमार की माता सावित्री देवी का निधन हो गया था। बुधवार को अशोक कुमार परिजनों सहित अस्थि कलश लेकर हरकी पैड़ी पहुंचे। अस्थि विसर्जन से पूर्व पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, संत समाज व व्यापारियों ने स्व.सावित्री देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मां को याद कर भावुक होते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि उनकी मां ने उन्हें हमेशा मानवता की शिक्षा दी। वह हमेशा कहती थी कि सबकी चिंता करो, सबकी मदद करो। उन्होंने कभी अपने लिए नहीं सोचा और हमेशा लोगों की मदद करती रही। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि स्व.सावित्री देवी महान पुण्य आत्मा थी। उनकी दी हुई शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए उनके पुत्र अशोक कुमार डीजीपी के रूप में राज्य के लोगों की सेवा कर रहे हैं। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि ईश्वर स्व.सावित्री देवी को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। इस अवसर पर स्वामी ऋषिश्वरानन्द, महंत रघुवीर दास, महंत जसविन्दर सिंह, स्वामी ऋषि रामकृष्ण, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया, अवनीश प्रेमी, अजय कुमार कुमार, राजेश रस्तोगी, नीरज कुमार कुमार, कैलाश केसवानी, पुरूषोत्तम शर्मा, एडवोकेट अरूण कुमार भदौरिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Advertisement