Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

मंगलवार को मीट की दुकान खोले जाने पर रोष


बागेश्वर। नगर में मंगलवार को मीट व नाई की दुकान खोले जाने पर विश्व हिंदू परिषद ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका में नारेबाजी की। ईओ को ज्ञापन सौंपकर साप्ताहिक बंदी के दिन दुकान बंद करने की मांग की है। मंगलवार को कार्यकर्ता नगर पालिका पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि मंगलवार को मीट तथा नाई की दुकानों की साप्ताहिक छुट्टी रहती है, लेकिन कई दुकानदार चोरी-छिपे दुकान खोलकर कारोबार कर रहे हैं। जो सरासर गलत है। मंगलवार को दुकान खुलने से उनकी आस्था पर ठेस पहुंच रही है। उन्होंने मंगलवार को दोनों प्रकार की दुकानें बंद रखने की मांग की। साथ ही दर्जी की दुकान में महिला दर्जी भी रखने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर शेर सिंह मलड़ा, हितेंद्र धपोला, नवीन रौतेला, कुंदन टंगड़िया, योगेश तिवारी, यश पांडे, सूरज नेगी, योगेश आदि मौजूद रहे।

Advertisement