नव गठित नगर पंचायत, गरूड़ के बार्डो का परिसीमन तय,आपत्ति की समयसीमा 7 दिन
बागेश्वर गरुड़ । नव गठित नगर पंचायत, गरूड़ के बार्डो के परिसीमन की अनन्तिम अधिसूचना/प्रस्तावित अधिसूचना जारी कर दी गयी है, तथा वार्डो के परिसीमन अधिसूचना समबद्ध व्यक्तियों को यदि कोई आपत्ति हो तो वे 07 दिन के भीतर लिखित रूप में अपनी आपत्ति उपलब्ध करा सकते है।
जानकारी देते हुए अपरजिलाधिकारी सीएस इमलाल ने बताया कि नव गठित नगर पंचायत गरूड़ में वार्डो के परिसीमन संबंधी अनन्तिम/प्रस्तावित सूची जा की गयी है, जिसमें फुलवाडी गूंठ वार्ड के मौहल्ला बैजनाथ मंदिर, सिंचाई विभाग, कालिका मंदिर (खफसेर तोक), भकुनखोला वार्ड में अस्पताल, टीट बाजार, गढसेर वार्ड में खंड विकास, बद्रीनाथ मंदिर, रानीखेत, स्याल्दे (मॉ शीतला मंदिर) वार्ड में कमलतालाब, बयालीसेरा, मस्जिद, नौघर वार्ड में मार्डन रा0प्रा0वि0 नौघर, गोलू मंदिर, राम मंदिर दर्शानी वार्ड में दिल्ली दरबार, बालवाडी, गांधी चबूतरा, लालपुल तथा पाये गरूड़ गंगा वार्ड में घटवाड, गोलू मार्केट व रामलीला मैदान मौहल्लो का परिसीमन प्रस्तावित किया गया है। समबद्ध व्यक्तियों को कोई आपत्ति हो तो वे 07 दिन के भीतर लिखित रूप में अपनी आपत्ति उपलब्ध करा सकते है।
