March 27, 2026

कलक्ट्रेट में डटे रहे उपनल कर्मी


बागेश्वर। दो सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग में तैनात उपनल कर्मियों का आंदोलन जारी है। नाराज कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी कलक्ट्रेट में धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने पहले उनका उपयोग किया बाद में उनकी सुध तक नहीं ली। इस तरह की नीति का विरोध किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती वह पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर बलवंत सिंह, सुरेश चंद्र, संजय कन्नोजिया, हरीश गिरी, पूजा कन्नोजिया आदि मौजूद रहे।