Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

फ्रैंचाइजी बंद होने पर भड़के उपभोक्ता


बागेश्वर। सहारा क्रेडिट कार्पोरेशन सोसायटी की फैंचाइजी बंद होने की शिकायत लेकर बागेश्वर के खाताधारक पुलिस अधीक्षक से मिले। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी के साथ एसपी को ज्ञापन देकर उनकी जमा राशि दिलाने में मदद की मांग की है। शुक्रवार को नगर के कुछ लोग नारेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि सहारा क्रेडिट कार्पोरेशन सोसायटी लिमिटेड ने अपनी फ्रैंचाइजी बंद कर दी है। इससे पहले वहां के हेड ने लाभप्रद स्कीम बताकर उनसे एफडी, आरडी व डेली कलेक्शन के नाम पर धनराशि जमा कराई। जब उसकी अवधि पूरी हो गई तो और बेहतर स्कीम बताकर उसे भी उसी फ्रैंचाइजी में लगा दी। अब उन्हें जानकारी मिली है कि फैंचाइजी हेड हल्द्वानी शिफ्ट हो गया है तथा फ्रैंचाइजी बंद कर दी है। यहां कार्यरत कर्मचारी भी नदारद हैं। उन्हें अब रकम डूबने का डर सताने लगा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से फ्रैंचाइजी हेड का यहां बुलाकर उनकी राशि लौटाने की मांग की है। इधर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई होगी। इस मौके पर नीरज उपाध्याय, पुष्कर किरमोलिया, मुकेश जोशी, राजेंद्र सिंह, दीपक मिश्रा, दिनेश तिवारी, नीमा खेतवाल, नीमा देवी, तारा चौधरी, चम्पा जोशी, नवीन परिहार आदि मौजूद रहे।

Advertisement