Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

एक ग्राम विकास अधिकारी के पास चार पंचायतों की जिम्मेदारी  


बागेश्वर। ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन की यहां आयोजित बैठक में लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग को पूर्व की भांति राज्य कैडर घोषित करने की मांग प्रमुखता से उठाई। ब्लॉक सभागार में रविवार को आयेाजित बैठक में ग्राम विकास अधिकारी के पदों पर जल्द तैनाती करने की मांग की है। वक्ताओं ने कहा कि एक ग्राम विकास अधिकारी के पास चार-चार पंचायतों की जिम्मेदारी है। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। जिले में 34 पदों के सापेक्ष 12 में ही अधिकारी तैनात इस कारण मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, एनआरएचएम जैसे योजनाओं के क्रियान्वयन में दिक्कत हो रही है। इसके बाद भी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। कार्य का बोझ अधिक होने के कारण कर्मचारी मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान हैं। इसके अलावा वेतन मेंउच्चीकृत करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष गोकुल रावत व संचालन महामंत्री सुरेंद्र बिष्ट ने की। इस मौके पर प्रांतीय प्रतिनिधि बीएस देव, प्रभात जोशी, कैलाश जोशी, ईलाश जोशी, दीपक मनकोटी, गोपाल फर्त्याल, संजय टम्टा, नवीन टम्टा आदि मौजूद रहे।

Advertisement