September 3, 2026

मासी -परथोला सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन रहा जारी


अल्मोड़ा। चौखुटिया, पीएमजीएसवाई सड़क के तहत स्वीकृत मासी -परथोला 6 किलोमीटर रुकी सडक निर्माण को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। पिछले 11 दिनों से आंदोलनरत ग्रामीणों ने लगातार शासन- प्रशासन द्वारा की जा रही उपेक्षा के खिलाफ आक्रोशित होकर आंदोलन स्थल पर प्रदर्शन के साथ जमकर नारेबाजी भी की। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक रुकी सड़क का निर्माण आगे को नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा। क्रमिक अनशन के तीसरे दिन संघर्ष समिति के किशोर वर्मा, प्रेम प्रकाश, ललित कुमार बैठे ।शनिवार को बैठे क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर माल्यार्पण के साथ रविवार को क्रमिक अनशन जारी रखा गया। आंदोलन स्थल पर आंदोलनकारियों ने शासन- प्रशासन पर पिछले 2 वर्षों से लगातार उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आक्रोश व्यक्त कर आंदोलन स्थल पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। क्रमिक अनशनकारियो के समर्थन में रविवार को संघर्ष समिति के देवी वर्मा , बद्रीलाल वर्मा, अंबादत्त,,उम्मेद सिंह , भगवती देवी, तुलसी देवी , दयासागर, गंगा देवी, भगवत सिंहरावत, धन सिंह, पूरन सिंह, लीला देवी, शिवदत्त जुयाल धरने में बैठे।