कड़ाके की ठंड से एक कि मौत
देहरादून ( आखरीआंख समाचार ) उत्तराखंड में मौसम आम जनजीवन पर भारी पड़ रहा है। पिथौरागढ़ में ठंड से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए शासन ने चेतावनी जारी कर दी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों की यात्रा टालने के साथ ही सलाह दी गई है कि ऐसे इलाकों में रहने वाले लोग फिलहाल निचले स्थानों में चले जाएं।
उत्तराखंड में तीन दिनों बाद शुक्रवार को भले ही बारिश और बर्फबारी से लोगों को कुछ राहत मिली हो, लेकिन इससे पहले बढ़ी ठंड ने एक व्यक्ति की जान ले ली। पिथौरागढ़ जिले के गांधी चैक में चंद्र सिंह बोरा (36 वर्ष) पुत्र गंगा सिंह की मौत हुई। नेपाल के बजांग का चंद्र सिंह यहां पर मजदूरी करता था। गुरुवार की शाम कमरे पर नहीं गया और शराब पीकर कच्चे फड़ में ही सो गया। रातभर ठंड में रहने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, दूसरी और केदारनाथ में दिनभर मजदूर बर्फ हटाने में जुटे रहे। यहां करीब दो फीट बर्फ जमा है। वहीं बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में डेढ़ से दो फीट बर्फ जमा है। चारों धामों में न्यूनतम तापमान शून्य से छह से लेकर 10 डिग्री नीचे चला गया है।
