Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

20 अगस्त को हरीश रावत करेंगे बेरोजगारी के खिलाफ पदयात्रा

  • देहरादून।  पूर्व सीएम हरीश रावत हरिद्वार सिडकुल में बंद पड़े उद्योगों को खोलने और बीएचईएल में भर्ती रोक को खत्म करने समेत कई मांगों को लेकर 20 अगस्त को हरिद्वार में पदयात्रा करने जा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए उत्तराखंड की जनता से पदयात्रा में भागीदार बनने की अपील की है। हरीश रावत ने ट्वीट में लिखा कि ’20 अगस्त 2022 को शाम 4:30 बजे हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र शहीद भगत सिंह चौराहे से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक बेरोजगारी के विरुद्ध पदयात्रा करुंगा। आइए किसी न किसी रूप में इस पदयात्रा का भागीदार बनिए’।
  • ट्वीट में लिखी 8 मांगें :
  • -स्थानीय उद्योगों में 70 प्रतिशत स्थानीय नौजवानों को काम के नियम का कड़ाई से पालन हो।
  • -प्रत्येक सिडकुल में बंद पड़े हुए उद्योगों को फिर से प्रारंभ करवाया जाए।
  • -उद्योगों में काम करने वाले नौजवानों के काम के घंटे तो बढ़ गए हैं, मगर वेतन घट गया है। काम के अनुसार वेतन वृद्धि की जाए।
  • -बीएचईएल में भर्ती पर लगी अघोषित रोक समाप्त की जाए। बीएचईएल का कार्यभार बढ़ाया जाए और नई भर्तियां की जाएं।
  • -बीएचईएल से हटाए गए संविदा कर्मियों या अस्थाई कर्मचारियों को पुनः सेवा में लिया जाए।
  • -सिडकुल के कुछ उद्यमों से निकाले गए कर्मचारियों को पुनः वापस काम पर लिया जाए।
  • -राजकीय सेवाओं में रिक्त पड़े पदों पर भर्तियां शीघ्र हो।
  • -अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में हुए घोटालों के दोषियों को दंडित किया जाए।
Advertisement