Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

लोकसभा चुनाव 2024 : पांचवें चरण में शाम 5 बजे तक 56.68% मतदान दर्ज, ,यहां देखें कहां सबसे अधिक वोटिंग हुई


नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान शुरू हो गया है। पांचवें चरण में 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 49 संसदीय क्षेत्रों में मतदान हो रहा है।शाम 5 बजे तक 49 संसदीय क्षेत्रों में 56.68त्न मतदान दर्ज किया गया है। सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 73.00त्न मतदान दर्ज हुआ।
8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में कितना मतदान हुआ,यहां देखे -:
बिहार -52.35त्न
जम्मू और कश्मीर -54.21त्न
झारखंड -61.90त्न
लद्दाख -67.15त्न
महाराष्ट्र -48.66त्न
ओडिशा -60.55त्न
पश्चिम बंगाल -73.00त्न
उत्तर प्रदेश -55.80त्न
पांचवें चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी समेत कई महत्वपूर्ण नेता व केंद्रीय मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं।राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। राहुल गांधी इस बार रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। स्मृति ईरानी अमेठी से मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस के केएल शर्मा हैं। वहीं मुंबई से पीयूष गोयल चुनाव लड़ रहे हैं।
5वें चरण में जिन 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में मतदान हो रहा है उनमें बिहार, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इस चरण में मुंबई, ठाणे, लखनऊ जैसे नगरों में मतदान हो रहा है।

Advertisement