Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 11, 2026

भयूं में पेयजल किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण


बागेश्वर। महिला जागरूक मंच भयूं की संपन्न बैठक में ग्रामीणों ने गांव में पेयजल किल्लत होने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि पानी की कमी के चलते ग्रामीण कई किमी दूर से पानी ढोकर ला रहे हैं। द हंगर प्रोजेक्ट के तत्वावधान में हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2017-18 में जिला पंचायत के सहयोग से जल निगम बागेश्वर द्वारा कपकोट हाइडिल के पास सोलर सिस्टम से गांव के लिए पेयजल योजना बनाई, परंतु इस योजना को अब तक संचालित नहीं किया गया है जिससे ग्रामीण पानी के लिए जूझ रहे हैं तथा गांव की पुरानी पेयजल योजना आपदा की भेंट चढ़ गई है। बैठक में वार्ड सदस्य प्रेमा, पूजा, चंपा समेत पार्वती, हंसी, मंजू, सरोज, संजू, इंद्रा, चनुली, रेनू, अनीता, गोविंदी, दुर्गा, विक्की, मुन्नी आदि उपस्थित थे।

Advertisement