आइसा और पछास ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ किया प्रदर्शन
हल्द्वानी । बुद्ध पार्क में शनिवार को आइसा और परिवर्तनकामी छात्र संगठन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाए जाने की मांग की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि असंवैधानिक एसआईआर प्रक्रिया के तहत 13 करोड़ से अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। इसके बावजूद मुख्य चुनाव आयुक्त पद पर बने हुए हैं और सरकार उनका बचाव कर रही है। कहा कि केंद्र और भाजपा शासित राज्य सरकारों ने दिल्ली जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे लोगों को जगह-जगह रोका, बसों-ट्रेनों से उतारा और दिल्ली में मेट्रो और एयरलाइन सेवाओं को प्रभावित किया।इसके बावजूद बड़ी संख्या में युवाओं का जंतर-मंतर पहुंचना आंदोलन की बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के बाद जिन-जिन राज्यों में चुनाव हुए हैं, उन्हें रद्द कर चुनी हुई सरकारों को भंग किया जाना चाहिए और दोबारा निष्पक्ष चुनाव कराए जाने चाहिए। आकाश भारती, संदीप टम्टा, रिया आर्य, अनुराग, मनवीर, प्रमएके से रजनी, भाकपा माले के जिला सचिव डॉ. कैलाश पांडे, केके बोरा, नफीस अहमद, मुकेश भंडारी, महेश, मीनाक्षी, रोशनी आदि मौजूद रहे।
