Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 18, 2026

डीएम ने किया वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण

बागेश्वर । जिलािधाकारी रीना जोशी ने मण्डलसेरा में निर्माणाधीन चिकित्सक ट्रांजिट हॉस्टल व महिला एवं सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 हरीश पोखरिया ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि ट्रांजिट हॉस्टल 2007 से निर्माणाधीन है, तथा राजकीय निर्माण निगम द्वारा बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रांजिट हॉस्टल के दोनों भवनों को पूर्ण करने हेतु 226.61 लाख की धनराशि की जरूरत है, जिसका प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि वे स्वंय सचिव स्वास्थ से वार्ता करेंगे।

इसके उपरांत जिलाधिकारी वन स्टॉप सेंटर पहुंची व वहां का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंजिकाओं का निरीक्षण कर सेंटर का मरम्मत व रंग रोगन कराने के निर्देश दिये। उन्होंने ट्रांजिट हॉस्टल परिसर में स्वास्थ विभाग द्वारा संचालित टीकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दियें।

Advertisement