Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

30 पर्वतारोहियों को माउंट थेलू आरोहण के लिए भेजेगा


बागेश्वर। सशस्त्र सीमा बल ग्वालदम स्थिति प्रतिविद्रोहिता एवं जंगल युद्ध कला पद्धति स्कूल तीस पर्वतारोहियों को माउंट थेलू आरोहण के लिए भेजगा। यह पर्वत 6002 मीटर है। दल एक सितंबर को रवाना होगा। बल के उप महानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि कोविड के कारण दो वर्ष तक पर्वतारोहण पर विराम था। भविष्य के लिए युवा पर्वतारोहियों को तैयार किया जा रहा है। अगले वर्ष आठ हजार मीटर ऊंचे पर्वत पर पर्वतारोहण अभियान संचालन करना है। तीस सदस्यीय टीम में दस सदस्यों ने पहले भी थेलू पर्वत को आरोहण किया है। 17 सदस्य रक्तावन ग्लेशियर पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। पर्वतारोहण शाखा में कार्यरत एवरेस्टर सुबोध कुमार चंदोला लीडर होंगे। उन्होंने पूर्व में भी कई अभियान सफल कराए हैं। दल राष्ट्रीय ध्वज और बल ध्वज के साथ एक सितंबर को ग्वालदम से रवाना होगा।

Advertisement