Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

पेयजल निगम के ईई पर ठेकेदार ने लगाया 5 लाख रिश्वत मांगने का आरोप


पौड़ी।  शहर के एक ठेकेदार ने श्रीनगर पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता पर घूस मांगने का लगाया है।  ठेकेदार के अनुसार ईई ने भुगतान करने के लिए पैसे मांगे।  ठेकेदार ने इस संबंध में पौड़ी डीएम विजय कुमार जोगदंडे को ज्ञापन भी दिया है।  जिसमें उन्होंने अधिशासी अभियंता के तबादला करने की मांग की है।  बता दें कि इससे पहले बीते गुरुवार यानी 8 सितंबर को ठेकेदार सुनील चंद्र जोशी और अधिशासी अभियंता आरसी मिश्रा के बीच कार्यालय में बहस भी हुई थी।  इस दौरान अधिशासी अभियंता ने ठेकेदार को कमरे में बंद कर दिया था।  पुलिस के आने के बाद ठेकेदार को कमरे से बाहर निकाला गया था।  ठेकेदार सुनील चंद्र जोशी ने अब डीएम को ज्ञापन दिया।  जिसमें उन्होंने कहा कि वो 6 महीने से एक निर्माण कार्य के लंबित भुगतान करने को लेकर पेयजल निगम श्रीनगर के अधिशासी अभियंता आरसी मिश्रा से गुजारिश कर रहे हैं।   ठेकेदार सुनील चंद्र जोशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिशासी अभियंता की ओर से उनसे 5 लाख रुपए की मोटी रकम उनके बकाया भुगतान के बदले मांगी जा रही है, लेकिन अधिशासी अभियंता की ओर से उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि बीते गुरुवार को जब वो श्रीनगर पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता से मिलने उनके कार्यालय गए तो अधिशासी अभियंता ने उनको कमरे में बंधक बना दिया। ठेकेदार सुनील चंद्र जोशी ने अधिशासी अभियंता आरसी मिश्रा पर भुगतान करने को लेकर पैसे मांगने का आरोप लगाया है।  उनका कहना है कि यह पूरी तरह से एक रिश्वत है।  उन्होंने पौड़ी डीएम विजय कुमार जोगदंडे से अधिशासी अभियंता का दूसरी शाखा में तबादला करने की मांग की है।  वहीं, अधिशासी अभियंता आरसी मिश्रा ने कहा कि ठेकेदार की ओर से लगाए जा रहे आरोप गलत हैं।

Advertisement