June 27, 2026

स्कूलों की समस्या को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी


बागेश्वर। काफलीगैर क्षेत्र के स्कूलों की समस्याओं को लेकर क्षेत्र के लोगों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों से वार्ता के लिए तहसीलदार दीपिका आर्या आंदोलन स्थल पर पहुंची। उन्होंने यहां आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने कहा कि उनका एक शिष्टमंडल जल्द डीएम से मिलेगा। अपनी समस्याओं से अवगत कराएगा। उन्होंने बताया कि वह कई बार अपनी समस्या प्रशासन तथा शिक्षा विभाग को बता चुके हैं। उसके बाद भी हालात नहीं सुधर रहे हैं। कई विद्यालय एकल शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। इंटर कॉलेजों में विज्ञान, गणित तथा महत्वपूर्ण विषयों के प्रवक्ता आदि नहीं है। उनी सुध तक नहीं ली जा रही है। इस मौके पर बची सिंह रौतेला, पूरन चंद्र लोहनी, नवीन चंद्र जोशी, कमल किशोर, सुंदर रौतेला, ठाकुर सिंह, नरेंद्र लाल, तथा महेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।