Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

विहिप और बजरंग दल ने एसपी को बताईं समस्याएं


बागेश्वर। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से मिले। उन्हें नगर समेत जिले की समस्याएं बताईं। जल्द समस्याओं का समाधान करने की मांग की। एसपी को सौंपे ज्ञापन में वक्ताओं का कहना है कि इन दिनों बाहरी क्षेत्र से कई लोग फेरी लगाने के बहाने जिले में आ रहे हैं। इस कारण चोरी की घटननाएं भी बढ़ रही है। ऐसे लोगों का शत-प्रतिशत सत्यापन करने, यहां लगने वाले मेलों में बाहरी क्षेत्र से आने वाले दुकानदारों को दुकान हीं देने, स्मैक तस्करों व चरस तस्करों पर अंकुश लगाने तथा नगर से चार किमी दूर मीट मार्केट स्थापित करने की मांग की। इस मौके पर विजय परिहार, वरुण कुमार, पूरन रावत आदि शामिल थे।

Advertisement