September 21, 2024

प्राथमिकता के साथ होगा वार्डो की समस्याओं का समाधान : पालिकाध्यक्ष बागेश्वर

 

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार )  नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने रविवार को ज्वालदेवी वार्ड में चौपाल लगाई और लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि वार्डों की समस्याओं का ēाथमिकता से हल किया जाएगा। चौपाल में लोगों ने पालिकाध्यक्ष को तमाम समस्याएं बताईं।
ज्वालादेवी वार्ड में आयोजित चौपाल में पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने कहा कि नगर की समस्याओं को लेकर पालिका गंभीर है। लोग पानी की निकासी, स्टŖीट लाइट, रास्ते आदि समस्याओं से जूझ रहे हैं जबकि इनका निदान पहले ही हो जाना चाहिए था। पालिका मूलभूत सुविधाओं को लेकर मंथन कर रही है, पालिका बोर्ड की बैठक में इन समस्याओं पर चर्चा होगी और निदान किया जाएगा। सभासद नीमा दफौटी ने यह चौपाल पहली बार आयोजित कराई और पालिकाध्यक्ष ने भी इसकी सराहना की। वार्ड के लोगों ने बताया कि स्टŖीट लाइटें नहीं हैं, जिससे रात में अंधेरा छा जाता है। गुलदार का भय बना हुआ है और स्टŖीट लाइटें ēाथमिकता से लगाई जाएं। उन्होंने पानी की समस्या भी बताई और निदान करने की मांग की। इसके अलावा पानी की निकासी, नालियों का निर्माण आदि पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर ēताप गढिया हयात सिह मेहता, धरम सिह, शारदा परिहार, बंशीधर जोशी, ēमोद मेहता, खड़क राम आर्य, राजेंę उपाध्याय, सुनीता नेगी, सुनीता टम्टा, ēेमा देवी, रेखा उनियाल, मुन्नी नेगी, सावित्री परिहार, सुनीता वर्मा, हेमा जोशी, गोक्रवद मेहता, लक्ष्मण चंę, मंजू बिष्ट, बसंती देवी आदि मौजूद रहे।