Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

गैस एजेंसी को बंद करने के आदेश

 

बड़कोट ( आखरीआंख समाचार )  उŁारकाशी जनपद के बड़कोट और देहरादून जनपद के त्यूणी में संचालित गढ़वाल मंडल विकास निगम की गैस एजेंसियों को बंद करने के आदेश हुए हैं। जिसके गढ़वाल मंडल विकास निगम के विपणन एवं ēबंधन के महाēबंधक ने एक जनवरी 2018 से सप्लाई बंद करने के साथ एजेंसी बंद करने के निर्देश दिए हैं। एजेंसी बंद होने के आदेश से व्यापारियों व क्षेत्रीय जनēतिनिधियों में खासा आŲोश व्याप्त है।
नगर पालिका बड़कोट व ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले कई वर्षों से भारत गैस की सप्लाई यमुना गैस सर्विस के नाम से गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारी करते आए हैं। यमुना गैस सर्विस के पास इस समय तीन हजार से भी अधिक गैस उपभोक्ता पंजीकृत हैं। जिनमें खरादी, हनुमानचźी, सरनोल, गडोली क्षेत्र के उपभोक्ता शामिल हैं। लेकिन यमुना गैस सर्विस को एक जनवरी 2019 से बन्द करने संबंधी आदेश कार्यालय पर चस्पा किया गया है। जिसमें गढ़वाल मंडल विकास निगम के महाēबंधक बीएल राणा ने यमुना गैस सर्विस के स्थानीय ēभारी को एक जनवरी से एजेंसी बन्द करने के निर्देश दिए हैं। एजेंसी बन्द करने का कारण घाटे में होना बताया गया है। गैस एजेंसी बन्द करने के आदेश से स्थानीय लोगों में आŲोश व्याप्त है। व्यापार मंडल बड़कोट के अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी, महामंत्री सोनू मीर ने गैस एजेंसी बंद करने के फैसले को वापस न लेने पर गढ़वाल मंडल विकास निगम के खिलाफ बाजार बंद कर जाम लगाने की चेतावनी दी है। व्यापार मंडल ने एजेंसी बन्द होने की स्थिति में गढ़वाल मंडल विकास निगम के विरुद्ध आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी ने पत्रकारों से कहा कि उपजिलाधिकारी बड़कोट से वार्ता कर इस संबंध में विचार विमर्श किया जायेगा।

You may have missed

Advertisement