Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

कपकोट पुलिस ने 12 पेटी शराब के साथ किया 1 गिरफ्तार

    बागेश्वर ।  पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर, श्री अमित श्रीवास्तव द्वारा युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं अवैध मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है।
     उक्त क्रम में क्षेत्राधिकारी,  कपकोट श्री अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में एवम् थानाध्यक्ष, थाना कपकोट श्री प्रताप सिंह नगरकोटी द्वारा मय पुलिस टीम के चैकिंग/शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान

मुखबीर की सूचना पर अवैध शराब की तस्करी कर रहे कविन्द्र सिंह पुत्र श्री बलवंत सिंह निवासी काफलीकमेडा, पो0-लोहारखेत थाना-कपकोट, जिला-बागेश्वर को खाईबगड़ पुल कपकोट से 12 पेटी(10 पेटी अंग्रेजी शराब 08 PM बरमूडा XXX Rum व 02 पेटी बीयर कुल 144 बोतल) को वाहन संख्या-UK-02TA-0726 मैक्स में अवैध रूप से परिवहन करते हुए पाया गया। टीम द्वारा आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना कपकोट पर FIR NO 77/22 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

Advertisement