Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

नर्सिंग भर्ती में देरी से युवाओं में आक्रोश, प्रदर्शन कर स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका


देहरादून। नर्सिंग भर्ती में देरी को लेकर युवाओं में आक्रोश है। मंगलवार युवा परेड ग्राउंड पहुंचे उन्होंने यहां पर प्रदर्शन कर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि पिछले 2 सालों में तीन बार भर्तियां निरस्त कर दी गई है। 10000 लोगों ने आवेदन किए आवेदन का पैसा भी उनका दबा लिया गया है और सरकार वर्षवार भर्ती कराने जा रही है, जो 10000 आवेदकों के लिए नुकसानदायक है। युवा मुकेश और अशोक ने बताया कि यदि वर्षवार भर्ती होती है तो वह आंदोलन करेंगे और उसके खिलाफ कोर्ट चले जाएंगे। उन्होंने लिखित परीक्षा से ही भर्ती कराए जाने की मांग की है, ताकि प्रतिभाओं को मौका मिल सके।

Advertisement