Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

सीएम त्रिवेन्द्र दें उमेश को स्टिंग चलाने की अनुमतिः नेगी

देहरादून ( आखरीआंख समाचार )  जनसंघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि मीडिया में आयी खबरों का संज्ञान लेते हुए मुख्यमन्त्री श्री त्रिवेन्द्र रावत को स्टिंग प्रकरण पर पत्रकार उमेश शर्मा की चुनौती को स्वीकार कर परेड़ ग्राउण्ड में स्टिंग चलाने की अनुमति देनी चाहिए।
नेगी ने कहा कि जीरो टोलरंेश का झूठा नारा देने वाले श्री त्रिवेन्द्र का खननध्शराब माफियाओं से गहरा नाता है तथा इसी डर से उन्होंने उमेश शर्मा को गिरफ्तार करवाया था। नेगी ने कहा कि श्री त्रिवेन्द्र ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल में सैकड़ों करोड़ रूपये की काली कमाई  अर्जित कर अपनी कुर्सी बचाये रखी। उमेश शर्मा की खुली चुनौती पर मुख्यमन्त्री दरबार से कोई प्रतिक्रिया न आने से लगता है कि श्री त्रिवेन्द्र की साॅंसे फूल रही है। अभी कुछ दिन पहले एक ऐसे ही स्टिंग प्रकरण पर इन्दिरा ह्रदयेश को परेड ग्राउण्ड में स्टिंग चलाने की खुली चुनौती सी0एम0 त्रिवेन्द्र ने दी थी, लेकिन उमेश शर्मा प्रकरण पर सी0एम0 चुप्पी निश्चित तौर पर प्रदेश की जनता को आहत कर रही है। सी0एम0 त्रिवेन्द्र अवैध डील के मामले में कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। मोर्चा ने सी0एम0 त्रिवेन्द्र को खुली चुनौती दी कि अगर वो पाक-साफ हैं तो उन्हें स्टिंग का भय क्यों सता रहा है तथा शीघ्र स्टिंग चलाने की अनुमति उमेश शर्मा को दें।
Advertisement