Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

बिड़ला कैंपस में छात्र-छात्राओं ने अंकिता को दी श्रद्धाजंलि


श्रीनगर। अंकिता हत्याकांड में दोषियों को जल्द फांसी की सजा दिलाने के लिए एचएनबी गढ़वाल केन्द्रीय विवि के बिड़ला कैंपस में जय हो छात्र संगठन के बैनर तले छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। जबकि सरकार से उक्त मामले में जल्द ठोस पैरवी करने की मांग उठाई। इसके साथ ही विवि कैंपस में छात्र-छात्राओं ने डीन फैकल्टी मैदान में दो मिनट का मौन रखकर अंकिता को श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर छात्रसंघ के निवर्तमान अध्यक्ष अंकित रावत, जिलाध्यक्ष जय हो संगठन आयुष मियां, विकास चौहान, सुंधाशु थपलियाल, कैवल्य जखमोला, वीरेन्द्र बिष्ट विरू, अमित धनाई, कार्तिकेय बहुगुणा सहित विवि की छात्र-छात्राएं मौजूद थी। छात्रसंघ के निवर्तमान अध्यक्ष अंकित रावत ने बताया कि श्रद्धाजंलि सभा के बाद अंकिता के गांव पहुंचकर उसके माता-पिता को सात्वंना दी, जबकि दोषियों को सजा दिलाने के लिए पूरा साथ देने की बात कही।

Advertisement