Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

बागेश्वर में किशोरी ने पेड़ पर लगाई फांसी, मौत


बागेश्वर। राजस्व पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत हड़बाड़ के बच्चीगांव निवासी एक किशोरी ने घर के बाहर पेड़ पर लटकर फांसी लगा ली और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व उप निरीक्षक मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। यहां पुलिस की निगरानी में उसका पीएम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया। राजस्व उप निरीक्षक कमल उपाध्याय ने बताया कि हड़बड़ के बच्चीगांव निवासी 15 साल की कविता अपने घर के बारह ही पेड़ पर लटकी मिली। ग्राम प्रधान ने मंगलवार को इसकी सूचना उन्हें दी। सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया। इसके बाद पंचनामा भरा। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसका पीएम किया और शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। किसी ने भी इस मामले में कोई तहरीर नहीं सौंपी है। इधर घटना के बाद से ग्रामीण स्तब्ध हैं। पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है।

Advertisement