Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

बैककडोर भर्तियां को लेकर निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू


देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में हुई बैकडोर भर्तियां को लेकर अब निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। जिसके तहत लगातार विधानसभा कर्मचारियों के टर्मिनेशन लेटर जारी किए जा रहे हैं तो वहीं हटाया गए सचिव के बाद नए सचिव की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उत्तराखंड विधानसभा में अवैध नियुक्तियों को लेकर जांच समिति की रिपोर्ट आने के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा टर्मिनेशन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बीते रोज 40 टर्मिनेशन लेटर कर्मचारियों को दिए गए हैं और आज भी 100 और कर्मचारियों के टर्मिनेशन लेटर जारी किए जा रहे हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि टर्मिनेशन की कार्रवाई में थोड़ा समय जरूर लगता है, लेकिन यह कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि समिति की जांच रिपोर्ट में यह पुष्टि हो चुकी है कि टर्मिनेट किये जा रहे कर्मचारियों की नियुक्तियां अवैध रूप से हुई थी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि इन दिनों विधानसभा में उथलपुथल मची हुई हैं और विधानसभा में अभी सचिव भी नहीं है। लिहाजा विधानसभा सचिव पद के लिए जिम्मेदार व्यक्ति को ढूंढा जा रहा है। ताकि विधानसभा को सक्षम तरीके से चलाया जा सके. लिहाजा उम्मीद है कि जल्द ही व्यवस्थाएं कर ली जाएंगी।

Advertisement