Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

महाविद्यालय गरुड़ की कार्यशाला में स्वच्छता व जल संग्रहण दी जानकारी


बागेश्वर गरुड़ । सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में शिक्षा मंत्रालय के एक्शन प्लान महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता, जल संग्रहण सहित विविध विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। विषय विशेषज्ञ के रूप में राजकीय महाविद्यालय कांडा की प्राचार्या प्रोफेसर मधुलिका पाठक , कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर प्रेमलता कुमारी ,डॉ. उमा पांडे ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर चर्चा की। डॉ. अंजली पुनेड़ा ने महाविद्यालय के वर्षा जल संग्रहण,जल प्रबंधन आदि की जानकारी दी। कार्यशाला में डॉ. हेमचंद्र दुबे, डॉ. शिव प्रकाश राय, डॉ. अवधेश तिवारी, डॉ. लता आर्य, रेखा कुमारी, शेर राम टम्टा, नरेंद्र सिंह और पवन नगरकोटी आदि मौजूद थे।

Advertisement