Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को मिले फांसी की सजा


पौड़ी। अंकिता हत्याकांड के बाद लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों द्वारा प्रदर्शन कर आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग उठाई जा रही है। शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सेविका मिनी कर्मचारी संगठन ने अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग को लेकर रैली निकाली। रैली धारा रोड से बसस्टेशन, माल रोड, एजेंसी चौक, अपर बाजार से होते हुए डीएम कार्यालय पहुंची। यहां पर आक्रोशित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंकिता हत्याकांड से पूरे देश में आक्रोश बना है। कहा कि आरोपियों को जल्द ही फांसी की सजा सुनाई जाए। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने परिवार को जल्द न्याय दिलाए जाने की भी मांग उठाई। इसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर जल्द ही आरोपियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों को फांसी की सजा नही हो जाती है तब तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रांतीय संगठन मंत्री मीनाक्षी रावत, ब्लाक अध्यक्ष पौड़ी अर्चना रमोला, आराधना कुकरेती, तर्जनी बुटोला, रजनी असवाल, सरिता थपलियाल, अनीता, जशोदा, सरोजनी बड़ोला, सोहन सिंह रावत, रेवतीनंदन डंगवाल, नमन चंदोला, केशर सिंह नेगी आदि शामिल थे।

Advertisement