September 21, 2024

जिला स्वास्थ्य समिति का क्षय रोगी खोजो अभियान

 

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) ,जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने बताया कि जनपद में राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला स्वास्थ समिति 21 दिसम्बर 2018 से सक्रिय रोगी खोजो अभियान चलाएगी। राष्ट्रीय अभियान के तहत स्वास्थ विभाग की टीम घर-घर जाकर टीवी के लक्षणों की जानकारी प्रदान करेगी तथा सम्भावित लक्षणों वाले व्यक्तियों के बलगम को जॉच हेतु नजदीकी स्वास्थ केन्द्र में भेजा जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि क्षय(टी.वी.) ऐसी बीमारी नहीं है जिसका उपचार न हो सके। वर्तमान समय में आवश्यकता इस बात की है कि क्षय एवं अन्य रोगों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाय ताकि समय से उनका उपचार सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि क्षय(टी.बी.) के अधूरे व अनियमित इलाज से दवा प्रतिरोधी टी.वी. हो सकती है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0एन.एस.टोलिया ने बताया कि क्षय/टीवी रोग के प्रमुख लक्षण दो हफ्ते से लगातार खासी होना, बुखार आना, रात में पसीना आना, बलगम में खून आना, भूख न लगना, वजन घटना, छाती में दर्द होना ये लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर बलगम की जॉच करवायें। बलगम की जॉच एवं टीवी का इलाज सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त किया जाता है। उन्होंने इस सम्बन्ध में सावधानियॉ बरतने के लिए बताया कि टीवी के जीवाणु खांसने और छीकने से फैलते है। खांसते व छींकते समय मुॅह को ढक कर रखें। उन्होंने जनपद के समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की है कि सक्रिय रोगी खोजो अभियान में अपने घर के टीवी लक्षण वाले व्यक्ति का बलगम जॉच हेतु स्वास्थ्य विभाग की टीम को अवश्य उपलब्ध करायें।