Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

अंकिता हत्याकांड:  सीबीआई जांच की मांग को छात्र निकलेंगे तिरंगा यात्रा


देहरादून। अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदेश भर के छात्र तिरंगा यात्रा निकलेंगे। यात्रा अंकिता के घर से श्रीनगर होते हुए आरोपी के रिजॉर्ट जाएगी। सत्यम छात्र संगठन के अध्यक्ष निखिल शर्मा ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के सभी छात्र संगठनों ने सरकार से पहाड़ की बेटी अंकिता के साथ हुए जघन्य अपराध को लेकर सीबीआई जाँच कराने की मांग की थी। जिसके लिए सरकार को एक सप्ताह का समय दिया गया था। पर सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे में अब सभी छात्र छात्राओं संगठनों ने पहाड़ की बेटी अंकिता भण्डारी के घर से पैदल तिरंगा यात्रा निकालने का फैसला किया है। इस तिरंगा यात्रा में प्रदेश के सभी छात्र छात्राएं शामिल होंगे। यह तिरंगा यात्रा अंकिता भंडारी के घर से होकर श्रीनगर और अंत में आरोपी के रिजॉर्ट तक निकाली जायेगी। इसका उद्देश्य अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड के उन वीआईपी के नाम उजागर करवाकर उनको सजा दिलवाना है। जिनकी वजह से इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया।

Advertisement