Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ नहीं की गई तो किसान मोर्चा  करेगा  आंदोलन : बाजवा


ऋषिकेश। किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल हो गई है। अगर जल्द ही कानून व्यवस्था सुदृढ़ नहीं की गई तो किसान मोर्चा आंदोलन करेगा। मंगलवार को डोईवाला में संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने में विफल साबित हो रही है। डोईवाला में दिनदहाड़े डकैती, हरिद्वार जिले में पुलिस के साथ गोलीकांड और उधम सिंह नगर में ज्येष्ठ उप ब्लाक प्रमुख की पत्नी को गोली मारा जाना इसका उदाहरण है। वहीं दूसरी ओर पूरे प्रदेश के अधिकांश शहरों में जगह-जगह चोरियां और छीना झपटी की वारदातें प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति भय के माहौल में जी रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को दुरुस्त करे, अन्यथा संयुक्त किसान मोर्चा प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होगा। मौके पर श्री गुरु सिंह सभा डोईवाला के अध्यक्ष गुरदीप सिंह, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा, इंद्रजीत सिंह लाडी, सुनीता बाजवा, दारा दलेर सिंह, सुरेश कुमार उर्फ बब्बू, सनी बाजवा आदि मौजूद रहे।

Advertisement