Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

जिला पंचायत के वैभव कर के खिलाफ भड़के होटल व्यवसायी


बागेश्वर। जिला पंचायत द्वारा होटल व्यवसायियों पर वैभव कर लगाने पर होटल व्यवसायियों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होने जिला पंचायत से होटल व्यवसायियों की समस्या को देखते हुए इस पर पुनर्विचार करने की अपील की है। कहा कि इस तरह के करों से पर्यटन व्यवसाय की आधुनिक सुविधाओं पर असर पड़ेगा। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी, रवि बिष्ट, भैरव दत्त जोशी, विपिन उप्रेती, दीपक मेहरा आदि ने वैभव कर जमा नहीं करने की चेतावनी देते हुए जिला पंचायत से अपने फैसले पर पुनर्विचार की अपील की है। होटल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बीडी जोशी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से भी वार्ता की है।

Advertisement