Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

हिमाचल में कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे हरीश रावत


देहरादून। हिमाचल विधानसभा चुनाव को कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में उत्तराखंड से पूर्व सीएम हरीश रावत का नाम है। वह उत्तराखंड से कांग्रेस के अकेले प्रचारक होंगे। इससे पहले भाजपा की ओर से जारी सूची में भी उत्तराखंड से सिर्फ मुख्यमंत्री सीएम पुष्कर धामी का ही नाम ही स्टार प्रचारकों में शामिल था। मंगलवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में उत्तराखंड से सिर्फ अकेले पूर्व सीएम हरीश रावत को स्थान मिला है। इस सूची में उत्तराखंड से न प्रदेश अध्यक्ष और न ही नेता प्रतिपक्ष स्टार प्रचारक बन पाए। सूची में हरीश रावत के नाम को लेकर चर्चा है कि उन्होंने एक बार फिर दिल्ली हाईकामन में अपनी मजबूत स्थिति को साबित करवाया है।

Advertisement