Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

15 दिन में पुलिया निर्माण के आश्वासन पर खत्म किया अनशन


रुद्रपुर। आइडिया कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर पुलिया का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुज पाठक और ग्राम प्रधान दीपक मिश्रा अपने समर्थकों के साथ सुबह से भूख हड़ताल पर बैठ गए। देर शाम प्रशासन ने 15 दिन में पुलिस निर्माण का आश्वासन देकर दोनों का जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। मंगलवार को किच्छा के लालपुर में टोल प्लाजा के पास पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान समर्थकों के साथ भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले चार माह से लगातार प्रशासन से इस पुलिया के निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन किसी भी अधिकारी ने आज तक कोई कार्यवाही नहीं की। वहीं धरना स्थल पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विपिन जलहोत्रा ने एसडीएम कौस्तुभानंद मिश्रा से फोन पर वार्ता की और शीघ्र पुलिया निर्माण करवाने के लिए कहा। इस पर एसडीएम ने तहसीलदार को मौके पर भेजा और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को पुलिया निर्माण करने के निर्देश दिए। एजेंसी ने 15 दिन के अंदर पुलिया निर्माण करने का आश्वासन लिखित रूप में दिया। तहसीलदार ने तय समय पर पुलिया का निर्माण नहीं होने पर एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं भाजपा प्रदेश मंत्री शर्मा ने कहा कि जो भी अधिकारी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जाएगा। इसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान को तहसीलदार, प्रदेश मंत्री शर्मा, भाजपा नेता विपिन जलहोत्रा और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश खानवानी ने जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। यहां जसविंदर सिंह, डॉ. सुजीत सलूजा, कुलवंत सिंह, संतोख सिंह, विजेंद्र शुक्ला, सुधीर सिंह, अमृत पाल गोल्डी, अश्वनी, अनीता पंत, श्वेता पाठक आदि रहे।

Advertisement