Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

अंकिता हत्याकांड : वनतंत्रा रिजॉर्ट में आग लगा सबूत हटाने की कोशिश


ऋषिकेश । अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी भाजपा नेता के बेटे पुलकित आर्य के गंगापुर स्थित वनतंत्रा रिजॉर्ट में रविवार सुबह संदिग्ध हालत में आग लग गई। रिजॉर्ट में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। अंकिता हत्याकांड के बाद से रिजार्ट बंद पड़ा हुआ है। रिजॉर्ट में आग लगने के बाद कई सवाल भी उठ रहे हैं।
रिजॉर्ट में आग की सूचना पाकर आनन-फानन में लक्ष्मणझूला पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी मौके के लिए रवाना हुए। फिलहाल पुलिस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहने की स्थिति में होगी। मालूम हो कि अंकिता हत्याकांड के बाद रिजॉर्ट में अचानक बुलडोजर की कार्रवाई पर भी कई सवाल खड़े हए थे।
अंकिता हत्याकांड का मामला सुर्खियों पर आने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसआईटी का गठन किया था। मुख्य आरोपी पुलकित आर्य सहित तीनों आरोपियों को एसआईटी ने पुलिस रिमांड में भी लिया था। हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी ने दावा किया था कि हत्याकांड से जुड़े कई साक्ष्य जांच टीम को मिले हैं।

Advertisement