May 31, 2026

जुआ खेलते हुए पांच गिरफ्तार, लगाई धारा 13


पिथौरागढ़। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान में जुआ खेल रहे पांच लोगों को पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर कोतवाल मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने चौनाला में छापेमारी की। इस दौरान पांच लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ धारा- 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है

स्थानीय लोगों ने पुलिस की काफी सराहना करते हुए माँग की हैं कि इसी तरह की छापेमारी उत्तराखंड के गावो की हर दुकानों पर पड़े तो प्रदेश की दशा व दिशा बहुत हद तक सुधर सकती हैं।