Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

सांसद लक्ष्मी शाह की गुमशुदगी दर्ज कराने पुलिस चौकी पहुंची ‘आप’  


देहरादून। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आरपी रतूड़ी के नेतृत्व में नेहरू कॉलोनी स्थित चौकी नेहरू कॉलोनी पहुंचकर टिहरी लोकसभा सांसद राज्य लक्ष्मी शाह की गुमशुदगी दर्ज कराने को तहरीर दी।  रतूड़ी ने कहा कि पिछले लंबे समय से भाजपा की टिहरी से सांसद राज्य लक्ष्मी शाह क्षेत्र से गायब है और जनता के बीच दिखाई नहीं दे रही साथ ही लोकसभा टिहरी में विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने कहा हद तो तब हो गई जब बीजेपी के ही कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल मीडिया पर राज्य लक्ष्मी शाह को गुमशुदा बताया। उन्होंने कहा यह इस बात का प्रमाण है कि भाजपा भी मानती है कि उनकी सांसद गुमशुदा है। इस मौके पर उमा सिसोदिया ने कहा कि 5 साल पहले जब राज्य लक्ष्मी शाह सांसद बनी थी, तब से लेकर अब तक वह जनता के बीच में नहीं है और इस दौरान वह कभी भी एक्टिव नजर नहीं आई उन्होंने कहा कि राज्य लक्ष्मी शाह ने अपना प्रोटोकॉल रानी की तरह बना कर रखा और जनता से दूरी बनाए रखी।

Advertisement