Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

हिमांशु वर्मा बने एसपी बागेश्वर तो अजय सिंह बने एसएसपी हरिद्वार


देहरादून। सरकार ने आखिरकार यूकेएसएसएससी भर्ती घोटालों के खुलासे और बड़ी कार्रवाई का आईपीएस अजय सिंह को बड़ा इनाम दिया है।उन्हें एसएसपी हरिद्वार बनाया गया है। वहीं एसपी देहात हरिद्वार रहे प्रमेन्द्र डोबाल को एसपी चमोली बनाया गया है। वहीं डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत को डीआइजी इंटेलिजेंस के साथ साथ दिया इसी कारागार का भी दायित्व दिया गया है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग रहे आयुष अग्रवाल को एसएसपी एसटीएफ, आईपीएस विशाखा भदाने को एसपी रुद्रप्रयाग, अमित श्रीवास्तव को एसपी पुलिस मुख्यालय और हिमांशु वर्मा को एसपी बागेश्वर बनाया गया है।

Advertisement