Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 30, 2026

अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाने के निर्देश



हल्द्वानी। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान सवाल पूछे जाने पर अधिकारियों की चुप्पी पर भी कमिश्नर ने नाराजगी व्यक्त की। साइट इंजीनियरों के मौके से नदारद होने पर पेयजल निगम के अधिकारियों को ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए।सोमवार को कमिश्नर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के बहुउद्देशीय हाल व बैडमिंटन कोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में 15.10 करोड़ से सिंथेटिक फ्लोरिंग, मेपलवुड फ्लोरिंग का काम होना है। जिसके बाद स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट व स्विमिंग पूल में कई स्पोर्ट्स की गतिविधियां होनी है। उन्होंने निर्माण कार्यों में देरी पर पेयजल निगम के अधिकारियों को फटकारा। निरीक्षण के दौरान इलेक्ट्रिसिटी और सिविल के इंजीनियर मौके से नदारद होने पर ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के रखरखाव को लेकर वह जल्द ही शासन से वार्ता कर इसकी व्यवस्था करवाएंगे। पेयजल निगम के एमडी ओम प्रकाश, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, तहसीलदार सचिन कुमार, विक्रम राणा, कोच कविता बिष्ट मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement