Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

आरके पुरम कालोनी में नलों से बदबूदार पानी आने से लोग परेशान


शिकायत करने के बाद भी नहीं हो रहा समाधान:  मनोज द्विवेदी
हरिद्वार बहादराबाद बैरियर नं.6 के समीप स्थित आरके पुरम कालोनी में नलों से काला बदबूदार पानी आने से लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार ग्रामीण पेयजल निगम को शिकायत की गई। लेकिन कोई समाधान नही हुआ। कालोनीवासी मनोज द्विवेदी ने बताया कि कालोनी हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की गयी है। लेकिन विभाग मानचित्र के नाम पर फीस लेने के अलावा कुछ नहीं कर रहा है। कालोनी को उसके हाल पर छोड़ दिया गया है। सफाई, कूड़ा निस्तारण, सड़क रिपेयर, पार्क की सफाई, स्ट्रीट लाईट आदि रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन करती है। पिछले वर्ष कालोनी के पार्क के विकास के लिए प्राधिकरण को मिले फण्ड का भी कुछ अता पता नही है। उन्होंने बताया कि काफी प्रयासों के बाद कालोनी में पेयजल लाईन डाली गयी। लेकिन उससे घरों में नलो से काला बदबूदार पानी आ रहा है। जिसे पीना तो दूर उससे कपड़ें भी नहीं धोए जा सकते। जल निगम को कई बार शिकायत की गयी है। लेकिन विभाग का  जवाब है कि इतना  बजट नहीं है कि लाइन को रिपेयर कराया जा सके।

Advertisement