Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

बहादराबाद पुलिस ने दबोचा मोटर साईकिल चोर गैंग


जीजा साले सहित चार गिरफ्तार, 21 मोटर साईकिल बरामद
हरिद्वार।  थाना बहादराबद पुलिस ने मोटर साईकिल चोर गैंग को गिरफ्तार कर अलग-अलग जगह से चोरी की गयी 21 बाईक बरामद की है। डीआईजी ने पुलिस टीम को 35हजार रूपए इनाम देने की घोषणा की है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि थाना बहाराबाद, सिडकुल, रानीपुर क्षेत्र में सिलसिलेवार तरीके से हुई वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया था। जांच पड़ताल के बाद वाहन चोरी की घटनाओं में चार सदस्यों के एक सक्रिय वाहन चोर गिरोह का हाथ होने की जानकारी सामने आयी। गिरोह की तलाश में लगी थाना बहादराबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शांतरशाह रोड़ पर मोबाइल टावर के नजदीक खंडहर में चोरी की गयी मोटर साईकिलों को ठिकाने लगाने के लिए इकठ्ठा हुए मुकुल कुमार निवासी हरी सिंह चौक भैन्सवाल रोड थाना नूरवाला जिला पानीपत हरियाणा हाल निवासी महादेवपुरम थाना सिडकुल हरिद्वार, संजू कुमार निवासी पुराना धामपुर हुसैनपुर थाना धामपुर जिला बिजनोर यूपी हाल निवासी महादेवपुरम थाना सिडकुल हरिद्वार, आसिफ निवासी ग्राम बहादरपुरजट थाना पथरी हरिद्वार व आश मोहम्मद निवासी ग्राम मिर्जापुर मुस्तफाबाद थाना बहादराबाद हरिद्वार को गिरफ्तार कर मौके 21 बाइक बरामद की। एसएसपी ने बताया कि गिरोह का सरगना मुकुल पहले भी जेल जा चुका है। मुकुल सिडकुल स्थित कंपनी में नौकरी करता था। नौकरी छूटने के बाद वह अपने साथियों के साथ मिलकर वाहन चोरी करने लगा। स्थानीय होने के चलते रेकी करने और चोरी की गयी बाइकों को बिकवाने की जिम्मेदारी आसिफ और उसके जीजा आश मोहम्मद को दी गयी। आरोपियों के कब्जे से बरामद की गई सभी मोटरसाइकिल सिडकुल, बहादराबाद व रानीपुर के औद्योगिक क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों से चोरी की गई थी। एसएसपी ने बताया कि चारों आरोपियों को गैंगस्टर एक्ट में निरूद्ध किया जाएगा। पुलिस टीम में बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, शान्तरशाह चौकी प्रभारी एसआई हेमदत्त भारद्वाज, एसआई पंकज कुमार, एसआई जगमोहन सिंह, एसआई विजय प्रकाश, कांस्टेबल दिनेश चौहान, मोहर सिंह, विपिन सकलानी, सुशील चौहान, अमित भट्ट, सुनील चौहान, विकास थापा, पंकज ध्यानी, मनोज गुप्ता शामिल रहे।

Advertisement