Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

खाई में गिरी कार , दो की मौत, तीन घायल


चमोली। नगर के निकट गोपेश्वर घिंघराण रोड पर रविवार रात एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार थाना गोपेश्वर और कोतवाली चमोली को रविवार की रात डीसीआर द्वारा सूचना मिली की बटलेश्वर मन्दिर, रोली-ग्वाड़ (घिघंराड रोड़) के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर थाना गोपेश्वर और कोतवाली चमोली से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने पाया कि बुलेरो अनियत्रिंत होकर सड़क से नीचे गिरा है। जिसमें 5 लोग सवार थे। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। चार लोग घायल हैं। घायलों का जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में उपचार चल रहा है। इस दुर्घटना 32 वर्षीय रोहित पुत्र पान सिंह निवासी-नेल कुड़ाव की मौत हो गई। घायलों में 45 वर्षीय मुकेश पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी नेल कडाऊ, 42 वर्षीय मनोज पुत्र मकर सिंह निवासी नेल कुडाऊ, 45 वर्षीय तिरलोक पुत्र कृपाल निवासी नेल कुडाऊ घायल हो गए। जबकि 32 वर्षीय संतोष पुत्र विजय सिंह निवासी नेल कुडाऊ ने हायर सेंटर ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना से नेल कुडाऊ क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

You may have missed

Advertisement