Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बागेश्वर में पौन किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार


बागेश्वर। नशामुक्त भारत अभियान के तहत कपकोट पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने पौन किलो चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बगेली पुल के पास चेकिंग के दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रताप नगरकोटी ने बताया कि सोमवार की शाम पुलिस शांति व्यवस्था को लेकर गश्त कर रही थी। साथ ही चेकिंग अभियान भी चल रहा था। कपकोट मोटर मार्ग पर बगेली पुल के पास से 35 वर्षीय लक्ष्मण सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी ग्राम खलझूनी थाना कपकोट (हाल अफसर कॉलोनी अल्मोड़ा) से पूछताछ की गई। पुलिस को देखकर वह सकपकाने लगा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 842 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस टीम ने आरोपी को मौके से बरामद अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर थाने ले आई। यहां उसके खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया है।

Advertisement