May 10, 2026

बागेश्वर पुलिस ने किया 56 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

 

बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार व पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाये जाने के क्रम में आज दिनांक 14.12.2022 को कोतवाली बागेश्वर की पुलिस टीम द्वारा शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था व वाहन चैकिंग के दौरान एस बी आई तिराहा बागेश्वर में वाहन पिकप संख्या UK 02 CA 1177 को चैक किया गया जिसे चालक सुरेन्द्र सिह पुत्र श्री जैत सिह निवासी बिलौना निकट सीएमओ कार्यालय बागेश्वर उम्र 35 वर्ष लगभग द्वारा चलाया जा रहा था । वाहन को चैक करने पर वाहन पीकप में मैकडल्स नं0 1 रम की 56 पेटियां (कुल 672 बोतल) अंग्रेजी शराब अवैध रखी पायी गयी जिस पर अभियुक्त/चालक उपरोक्त के विरूद्ध कोतवाली बागेश्वर में मु0अ0स0 99/2022 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम बनाम् सुरेन्द्र सिह उपरोक्त के पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर ने कोतवाली पुलिस टीम को ₹2500 नगद धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

पुलिस टीम में कैलाश सिह नेगी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर कानि0 95 ना0पु0 सुनील बहुगुणा कोतवाली बागेश्वर कानि0 23 ना0पु0 जितेन्द्र कुमार कोतवाली बागेश्वर कानि0 चालक महेन्द्र सिह जीना कोतवाली रहे।