September 19, 2024

कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा का पुतला

रुद्रपुर ( आखरीआंख समाचार )  देहरादून स्थित कांग्रेस कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले व कार्यकर्ताओं के साथ हुई मारपीट के खिलाफ महा नगर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश तनेजा की अगुवाई मेंपार्टी पदाधिकारियोंव कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर उसके पुतले को आग के हवाले किया। बाटा चैक पर पुतला फूंकने से पहले महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, प्रदेश महामंत्री हिमांशु गाबा, प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा, जिला प्रवक्ता परिमल राय सहित तमाम वक्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि गत विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में मिली करारी हार से भाजपाई मानसिक संतुलन खो बैठे हैं और अनर्गल बयानबाजी कर देश व प्रदेश में अनिश्चितता का माहौल बना रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राफेल मुद्दे पर चुप्पी साधे हैं जबकि सम्पूर्ण विपक्ष डीपीसी की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय को भी इस मामले में गुहराह किया। पुतला फूंकने वालों में नंदलाल प्रसाद, सौरभचिलाना, पुरूषोत्तम अरोरा, अरूण तनेजा, राम किशन कन्नौजिया, कलीम अहमद, चंद्र शेखर गांगुली, कालीचरन, विजय अरोरा, वीके विश्वास, सोनू चैहान, इदरीस गोला, हरनाम सिंह, अनिल शर्मा, परवेज कुरेशी, रजा कुरेशी,मोहन भारद्वाज,प्रकाश शर्मा, सीमा, फुदेना साहनी, राजीव कामरा, मोहन कुमार, विरमा कोली, बाबू खान, सौरभ खुराना, उमेश, जमुना प्रसाद, खतीक रजा, सोनू खान, हरेंद्र चैधरी व उमर खां आदि शामिल थे।