Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला


हरिद्वार। बिजली दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार बिजली व पानी की दरों में लगातार वृद्धि करके जनता का शोषण कर रही है। विद्युत नियामक आयोग का सहारा लेकर सरकार ने कुछ दिन पहले बिजली दरों में बढ़ोतरी की थी। अब फिर से दोबारा बिजली की दरों वृद्धि की जा रही है। दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी को वापस कराकर ही कांग्रेस चैन लेगी। यदि सरकार ने बढ़ोतरी के प्रस्ताव को वापस नहीं लिया तो आंदोलन किया जाएगा।  प्रदेश महासचिव नईम कुरैशी व पूर्व राज्यमंत्री डा.संतोष चौहान ने कहा कि बिजली दरें बढ़ाकर भाजपा सरकार पहले से ही महंगाई की मार झेल रही उत्तराखंड की गरीब जनता का उत्पीड़न कर रही है। प्रदेश महासचिव मकबूल कुरेशी व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार महिला विरोधी है। किसी भी मूल्य वृद्धि का असर घरेलू बजट पर पड़ता है। जिससे महिलाएं सीधे तौर पर प्रभावित होती हैं। पूर्व राज्यमंत्री फुरकान अली, भेल श्रमिक नेता राजवीर चौहान, महिला कांग्रेस की पूर्व शहर अध्यक्ष अंजू द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई आसमान छू रही है। बिजली की दरों में वृद्धि से जनता पर महंगाई की मार और तेज होगी। प्रदर्शन व पुतला दहन में युवा कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष रविश भटिजा, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, कनखल अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, भेल संयोजक अशोक उपाध्याय, हाजी रफी खान, बीना कपूर, बीएस तेजियान, पार्षद तहसीन अंसारी, आईटी अध्यक्ष इंजीनियर आकाश बिरला, वरिष्ठ पत्रकार मनोज सैनी, सतीश दुबे, बृजमोहन बड्थवाल, सौरव सैनी, हरद्वारी लाल, बीके सिन्हा, त्रिपाल शर्मा, जाशिद अंसारी, योगेंद्र राणा, मोहन राणा, दिव्यांश अग्रवाल, रईस अब्बासी, तेजस्वी गुप्ता, सुमन अग्रवाल, सुषमा सहगल, धनीराम शर्मा, शुभम जोशी, ओम प्रकाश शर्मा, जतिन हांडा, वीरेंद्र भारद्वाज, महेंद्र गुप्ता सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Advertisement