पंत अध्यक्ष और मेहता बने महामंत्री
बागेश्वर। राजकीय शिक्षक संघ का पांचवां जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिवेशन संपन्न हो गया है। संगठन के लिए गोपाल पंत अध्यक्ष व गोपाल मेहता महामंत्री चुने गए। अन्य पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने से सभी निर्विरोध चुने गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती पर बल दिया।
जीआईसी में शुक्रवार को सुबह से ही महामंत्री पद के लिए चहल-पहल शुरू हो गई। इस पद के लिए गोपाल मेहता और मोहन लाल साह मैदान में थे। अन्य पदों पर निर्विरोध चुना जाना तय था। चुनाव अधिकारी कैलाश अंडोला प्रधानाचार्य राइंका क्वैराली, बसंत बल्लभ पांडे राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली, बहादुर सिंह कुंवर राउमावि बैसानी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। मतदान के बाद गोपाल मेहता ने अपने प्रतिद्वंद्वी साह को सात मतों से पराजित किया। अध्यक्ष पद पर गोपाल पंत, उपाध्यक्ष अशोक माजिला, अक्षय नेगी, राजेंद्र टम्टा संगठन मंत्री, अक्षय नेगी संयुक्त मंत्री, आय-व्यय निरीक्षक भरत नेगी, महिला उपाध्यक्ष राधिका पाठक, संयुक्त मंत्री पिंकी पांडे चुनी गईं। सभी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। इसके अलावा कपकोट ब्लॉक के लिए मंगल बिष्ट अध्यक्ष, महिमन ऐठानी मंत्री, गरुड़ के देवेंद्र मेहता अध्यक्ष, रहेंद्र रावल मंत्री और बागेश्वर ब्लॉक के लिए मुकेश नगरकोटी अध्यक्ष तथा कोस्तुभानंद उपाध्या मंत्री चुने गए।
