Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

नियुक्ति मांग को लेकर चयनित अभ्यार्थियों का प्रदर्शन


देहरादून। सहायक अध्यापक, व्यक्तिक सहायक और स्टेनोग्राफर परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों ने सोमवार को परेड ग्राउंड में धरना प्रदर्शन किया। उन्हें वहां से सीएम आवास जाना था, पर दोपहर तक पुलिस ने उन्हें जाने नहीं दिया। इसलिए वे वहीं धरना देने लगे। चयनित अभ्यर्थी अंकित डंगवाल ने बताया कि एक साल से वे नियुक्ति की मांग को भटक रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुन नहीं रहा। ये तक मांग की की अगर सरकार नियुक्ति नहीं दे सकती तो उन्हें मौत दे दे।

Advertisement