Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 29, 2026

चीन में कोरोना से हालात बेकाबू, सडक़ पर रस्सी बांधकर मरीजों को लग रही ड्रिप, संतरों के लिए मारामारी


बीजिंग । कोरोना के कारण चीन में हालात खराब होते जा रहे हैं। हालात इतने विस्फोटक हैं कि सडक़ पर रस्सी बांधकर मरीजों को ड्रिप लगाई जा रही है। अस्पतालों में शवों की बेकद्री हो रही है। आलम यह है कि शवों के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। चीन में विस्फोटक हुए हालातों को लेकर कई वीडियो वायरल हुए हैं और इन वीडियोज के कारण पूरी दुनिया में चीन की बदनामी हो रही है। जो वीडियो सामने आए हैं उनके क्लिप दिल को हैरान करते हैं। कई वीडियोज में संतरे के लिए लोग भिड़ते दिख रहे हैं तो एक क्लिप में तो मरीज बेड पर गुस्से में पैर मारते दिख रहा है। चीन में रोजाना 10 लाख कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। 24 घंटे में करीब 5 हजार मौतें हो रही हैं, ऐसे ही चलता रहा तो जनवरी में रोजाना कोरोना के नए केस 37 लाख पर पहुंच जाएंगे। मार्च में ये आंकड़ा 42 लाख हो जाएगा। चीन में कोरोना हाहाकार के बीच ब्लूमबर्ग ने सरकार के शीर्ष स्वास्थ्य प्राधिकरण के अनुमान के हवाले से बताया कि, चीन में लगभग 37 मिलियन यानी 3 करोड़ 70 लाख लोग एक ही दिन में कोविड-19 से संक्रमित हो सकते हैं। चीन का मौजूदा प्रकोप दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा प्रकोप बनता दिख रहा है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की हुई एक आंतरिक बैठक के अनुसार, दिसंबर के पहले 20 दिनों में लगभग 248 मिलियन लोग, या लगभग 18 प्रतिशत आबादी के वायरस से संक्रमित होने की संभावना है। ब्लूमबर्ग ने बताया कि यदि सही है, तो संक्रमण दर जनवरी 2022 में स्थापित लगभग 40 लाख के पिछले दैनिक रिकॉर्ड को तोड़ देगी।

Advertisement